HomeCrimeगाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, भाई...

गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, भाई गंभीर

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग स्थित मटेंहू चट्टी पर शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बिरनो गांव निवासी संजय राजभर (30) अपनी सगी बहन साधना राजभर (32) पत्नी सुंदर राजभर को मऊ से दवा कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मटेंहू चट्टी के पास पहुंचे, मऊ की तरफ से गाजीपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई-बहन सड़क से करीब सात फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया गया, जहां डॉ. अंगद यादव ने साधना राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल संजय राजभर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रेलर की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments