HomeLocalरेवतीपुर सीएचसी की साप्ताहिक बैठक में लापरवाही पर तीन स्वास्थ्य कर्मियों को...

रेवतीपुर सीएचसी की साप्ताहिक बैठक में लापरवाही पर तीन स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार

गाजीपुर – रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्यों में लापरवाही और उदासीनता पाए जाने पर तीन स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई गई। चिकित्सा अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित कर्मियों का वेतन रोका जा सकता है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर अपने कार्य में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया।

डॉ. अमर कुमार के इस कड़े रुख से बैठक में मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में भी गंभीरता देखी गई। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक ने शासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की और उनके क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ मित्रवत व्यवहार करें, ताकि उन्हें बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इसके साथ ही समय पर ड्यूटी पर न पहुंचने वाले कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी गई। अस्पताल परिसर, वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। इसकी धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments