HomeCrimeदुष्कर्म के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस को यह सफलता मिली। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक राजनारायण अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 93/2026, धारा 64(1) बीएनएस में वांछित आरोपी महडौर चट्टी के पास मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नितिश पुत्र अनिल कुमार उर्फ गुड्डु (19 वर्ष) निवासी ग्राम सुरवत, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कासिमाबाद में दुष्कर्म से संबंधित मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments