HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - गैंगस्टर जैनेन्द्र प्रताप की 35 लाख की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर – गैंगस्टर जैनेन्द्र प्रताप की 35 लाख की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर: थाना कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर जैनेन्द्र प्रताप उर्फ मुन्ना की अवैध संपत्ति को कुर्क कर जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई 20 मई 2025 को गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की संस्तुति पर जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश के तहत कुर्की की कार्यवाही अंजाम दी गई।जैनेन्द्र प्रताप पुत्र स्व. रामनाथ राम, निवासी ग्राम बवेड़ी, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर पर आरोप है कि उसने आपराधिक गतिविधियों और समाज विरोधी कार्यों से अवैध रूप से धन अर्जित कर संपत्ति बनाई थी। उक्त धन से बनवाया गया दो मंजिला मकान उसकी पत्नी सीमा राज के नाम दर्ज है।यह मकान गाजीपुर शहर के मोहल्ला तुलसीपुर, मौजा छावनी लाइन, तहसील सदर में स्थित है। जमीन गाटा संख्या 480, रकबा 0.354 हेक्टेयर है, जिसमें से 0.007 हेक्टेयर (करीब 70 वर्गमीटर) क्षेत्र पर निर्माण किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये बताई गई है।प्रभारी निरीक्षक श्री दीनदयाल पांडेय और चौकी प्रभारी गोराबाजार श्री शैलेश यादव की टीम ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन का कहना है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments