HomeKhabar Thodi Hatkarसब-जूनियर बालिका कुश्ती के लिए छह खिलाड़ियों का चयन

सब-जूनियर बालिका कुश्ती के लिए छह खिलाड़ियों का चयन

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 2 से 4 नवंबर तक सुलतानपुर में किया जाना है।
चयन एवं ट्रायल में विभिन्न भारवर्गों में कुल 30 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपने-अपने भारवर्ग में प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर छह श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तर के चयन एवं ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी 28 अक्टूबर को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा, वाराणसी में आयोजित मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के दौरान कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद यादव ने चयनकर्ता एवं मुख्य निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर देवी प्रसाद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन निर्धारित मानकों और उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments