HomePARDAFHAAS BREAKINGप्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मऊ ले जाते समय मौत

प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मऊ ले जाते समय मौत

ग़ाज़ीपुर – मरदह थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 32 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मऊ स्थित फातिमा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नखतपुर निवासी कन्हैया गौड़ के अनुसार, उनकी पत्नी लक्ष्मीना देवी को सोमवार देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर मरदह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 2:30 बजे सामान्य प्रसव हुआ और महिला ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने चिकित्सक और अस्पताल संचालिका से तत्काल रेफर करने की मांग की, लेकिन समय पर ध्यान नहीं दिया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में उसे रेफर किया गया। परिजन निजी वाहन से मऊ के फातिमा अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की सूचना पर परिजन वापस निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल संचालिका मौके से फरार थी। नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे मऊ के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments