HomePARDAFHAAS BREAKINGप्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, जंगीपुर...

प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, जंगीपुर थानाध्यक्ष की बड़ी कार्यवाही

गाज़ीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र स्थित कृषि मंडी के समीप एक भवन की छत पर बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं के जुटने की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि भवन में धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष जंगीपुर थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शाम 8 बजे तक चलता रहा।

जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। छापेमारी के दौरान कुछ धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की गईं। पुलिस का आरोप है कि मुख्य आरोपी रमेश कुमार चंचल लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस ने रमेश कुमार चंचल, विजेंद्र कुमार, विष्णु और प्रदीप के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा दर्जन भर अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बिरनो पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में सीओ सिटी ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments