Saturday, October 3, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsप्रेस वार्ता में सपा कार्यकर्ता भिड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी को...

प्रेस वार्ता में सपा कार्यकर्ता भिड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब पार्टी के ही दो पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह ने पूर्व जिला अध्यक्ष राम नगीना साहनी को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें थप्पड़ मारने की घटना दिखाई दे रही है।

 

बताया गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी और अंशुमान सिंह के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। दोनों पक्षों में पहले तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज हुई। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान कमलेश सिंह ने राम नगीना साहनी को थप्पड़ जड़ दिया।

घटना के समय प्रेस वार्ता स्थल पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विवाद बढ़ता देख पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।

विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। घटना के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी ने मामले की शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button