HomeLocalभड़सर रामलीला व दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने प्रदीप सिंह 

भड़सर रामलीला व दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने प्रदीप सिंह 

गाज़ीपुर । बिरनो क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भड़सर परिसर में रविवार को श्रीरामलीला कमेटी एवं दुर्गा पूजा समिति की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान केशव सिंह ने की। इसमें आगामी दशहरा पर्व के दौरान श्रीरामलीला के मंचन और दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी की गई। सर्वसम्मति से प्रदीप सिंह को अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, विपिन चौरसिया को कोषाध्यक्ष, बबलू यादव को महामंत्री, विनोद खरवार को मंत्री, संतोष खरवार को सूचना मंत्री तथा ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता को संरक्षक चुना गया।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने दशहरा पर्व पर श्रीरामलीला का भव्य एवं व्यवस्थित मंचन कराने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि रामलीला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोग आपसी सहयोग और पूरी ऊर्जा के साथ जुटेंगे। बैठक में आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व प्रधान चंदन सिंह, कमला पाल, श्याम सुंदर राजभर, प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, अरविंद पटेल, अनिल पटेल, मार्कण्डेय खरवार, सुरेश सिंह,अनिल यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अच्छे सिंह, राहुल चौरसिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित लोगों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments