गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 28 जुलाई 2026 को नाई समाज की बेटी दीपिका शर्मा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सपा लोहिया वाहिनी के गाजीपुर जिलाध्यक्ष एवं कर्पूरी ठाकुर सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल में गुलाब ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, एडवोकेट कुलदीप शर्मा, नीतीश यादव, बलिया के रामू ठाकुर, राकेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, दिनेश ठाकुर, मणिन्द्र बहादुर उर्फ सोनू समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सपा गोरखपुर जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश गौतम, संजय विद्यार्थी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरा गोंडा रामभुवन शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के माता-पिता रिंकू शर्मा से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख जताया।
सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही भरोसा दिलाया कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पीड़ित परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि घटना के दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए तथा परिवार को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।














