Sunday, August 30, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGजंगीपुर साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, 47 हजार रुपये लौटाए

जंगीपुर साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, 47 हजार रुपये लौटाए

गाजीपुर। जंगीपुर थाना साइबर हेल्प डेस्क ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार दो लोगों की कुल 44,346 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ितों को राहत मिली है।

पहले मामले में जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी राहुल कुमार गौरव पुत्र हरिश्चन्द्र प्रसाद के साथ 2,900 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 23101260004990 के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने MONEY RESTORATION PORTAL के माध्यम से ठगी गई पूरी 2,900 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी।

दूसरे मामले में देवकठिया गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र रामायन राम के साथ 41,446 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।

दोनों मामलों में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने गाजीपुर पुलिस और जंगीपुर साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया।

पुलिस ने जनहित में अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल �⁠1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा �⁠cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button