HomePARDAFHAAS BREAKINGCm योगी के गाजीपुर आगमन को लेकर अधिकारियों की मीटिंग, दिशा-निर्देश जारी

Cm योगी के गाजीपुर आगमन को लेकर अधिकारियों की मीटिंग, दिशा-निर्देश जारी

गाजीपुर: पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 जून 2025 को प्रस्तावित गाजीपुर आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत बुलाई गई थी।बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन सहित अन्य तमाम तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक नहीं होनी चाहिए। सभी कार्यों को पूरी कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments