HomeLocalमिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च, महिला सुरक्षा...

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च, महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत सोमवार को जंगीपुर कस्बे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जंगीपुर पुलिस ने आत्मप्रकाश आदर्श महाविद्यालय, अरसदपुर की छात्राओं के साथ पैदल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
पैदल मार्च के दौरान छात्राओं और आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय तथा उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच, लैंगिक समानता और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
इस मौके पर जंगीपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने छात्राओं और स्थानीय लोगों से संवाद कर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी परेशानी में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।पुलिस ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments