HomePARDAPHAAS BREAKINGनवरात्र को लेकर डीएम और एसपी ने जमानियां में किया पैदल मार्च,...

नवरात्र को लेकर डीएम और एसपी ने जमानियां में किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गाजीपुर। शारदीय नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार, 12 अक्टूबर को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ जमानियां कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
पैदल मार्च जमानियां थाना परिसर से शुरू होकर तहसील, ब्लॉक और बलुआ घाट तिराहे से होते हुए मुख्य बाजारों तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को 24 घंटे सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
गश्त के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों से शारदीय नवरात्र का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां और प्रभारी निरीक्षक जमानियां सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन की इस संयुक्त गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments