Friday, June 26, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGलेखपाल पर हमले के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार, नंदगंज पुलिस की...

लेखपाल पर हमले के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार, नंदगंज पुलिस की कार्रवाई

गाजीपुर – नंदगंज थाना पुलिस ने लेखपाल पर हमले के मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वाराणसी हाईवे स्थित सहेड़ी कट के पास से सभी आरोपियों को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र बिन्द, मोनू उर्फ भोनू बिन्द, राजू बिन्द, उपेन्द्र बिन्द तथा जामवन्त बिन्द के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम सहेड़ी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं। इन सभी के खिलाफ थाना नंदगंज में मुकदमा संख्या 205/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा 7 सीएलए एक्ट में मामला दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर लेखपाल के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य गंभीर आरोप लगे हैं। काफी समय से इनकी तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष नंदगंज ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button