गाजीपुर – रामपुर मांझा थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक मोतीलाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान टड़िया रेलवे अंडरपास के पास मुखबिर से मिली सूचना और सघन जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय बीरबल, निवासी ग्राम मलिकशाहपुर, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना रामपुर मांझा में मुकदमा संख्या 57/2026 दर्ज है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की काफी समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई और उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है














