HomeLocalविधान परिषद चुनाव को लेकर सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग

विधान परिषद चुनाव को लेकर सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी/मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में आयोजित ब्रीफिंग में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को मतदान तथा 27 अक्टूबर 2026 को वाराणसी में मतगणना कराई जाएगी। जनपद गाजीपुर में मतदान के लिए कुल 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 70 बूथों पर मतदान होगा। निर्वाचन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जनपद को 7 जोन और 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में आने वाले मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। बताया गया कि 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतपत्र लेखा सही ढंग से तैयार करने, मतपेटिका को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सील करने सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments