
शहद का इस्तेमाल करते समय सावधानियां:
जब भी आप चेहरे पर शहद लगाएं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें, अन्यथा यह आपकी त्वचा पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।
Honey skin care tips: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए हम बहुत कुछ खाते और लगाते हैं ताकि हमारी त्वचा अंदर और बाहर दोनों से अच्छी बनी रहे। लेकिन कभी-कभी हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसका असर हमारी स्किन पर बुरा पड़ता है। कुछ लोग शहद को फेस पैक के रूप में भी लगाते हैं, लेकिन इसके सही तरीके के बारे में पता नहीं होता है, जिससे इसका दुष्प्रभाव उठाना पड़ता है। ऐसे में यहां हम शहद से जुड़ी कुछ सावधानियों के बारे में बता रहे हैं।
शहद लगाने से पहले किन बातों का रखें ध्यान:
- शहद का सही मिश्रण: अगर आप अपने चेहरे पर शहद सीधे लगाते हैं, तो इसका विपरीत असर पड़ सकता है। इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। इससे त्वचा चिपचिपी नहीं होगी।
- मसाज करें: चेहरे पर शहद लगाने के बाद उससे मसाज करें। इससे आपके चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा। लेकिन 2 से 4 मिनट के लिए ही मसाज करें। इससे ज्यादा देर करने पर स्किन छिल सकती है।
- समय सीमा: जब भी आप स्किन पर हनी लगाएं, तो उसे 15 से 20 मिनट ही लगाकर रखें। इससे ज्यादा देर स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है।
- धोने का तरीका: शहद लगाने के बाद उसे धोने के लिए गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे आपके फेस से शहद अच्छे से निकल जाएगी और चेहरा चिपचिपा नहीं होगा। इसके बाद फेस पर टोनर का इस्तेमाल करें।
- स्क्रब और धूप से बचें: शहद लगाने के बाद कभी स्क्रब नहीं करना चाहिए और धूप में नहीं निकलना चाहिए। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने चेहरे को निखार सकती हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
