HomePARDAFHAAS BREAKINGढलाई मशीन लगे ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर, एक की मौत, दो...

ढलाई मशीन लगे ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर, एक की मौत, दो घायल


गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के सियारामपुर चट्टी पर वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग़लत दिशा से आ रही ढलाई मशीन लगी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मऊ की तरफ से आ रही बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को बिरनो सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय गाजीपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान दारानगर निवासी बच्चेलाल सेठ उर्फ बिक्की सोनी (उम्र 50 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं मनीरुद्दीन (65 वर्ष) को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद तीसरा युवक अब्दुल सलाम (50 वर्ष), निवासी चंदपुरा, मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अब्दुल सलाम मृतक का लाइसेंसी रिवॉल्वर और नकदी लेकर भाग गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों लोग मऊ में ठेके पर बिल्डिंग निर्माण कार्य करते थे और एक ही बाइक से रात में मऊ से वाराणसी की ओर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रूपेश सोनी की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। रिवॉल्वर और नकदी गायब होने की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments