HomeCrimeभुड़कुड़ा पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ...

भुड़कुड़ा पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

गाजीपुर – भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 को उपनिरीक्षक रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुसाफिर यादव के भट्ठे के पास स्थित तिराहे, ग्राम घटारो के निकट घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अन्जेश कुमार (20 वर्ष) पुत्र सुरेश राम निवासी सदरजहाँपुर (ताजपुर), थाना भुड़कुड़ा तथा अरमान अंसारी (22 वर्ष) पुत्र असरफ अंसारी निवासी माखनपुर सदरजहाँपुर, थाना भुड़कुड़ा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव तथा थाना भुड़कुड़ा की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments