HomePARDAFHAAS BREAKINGविधायक ने पेयजल योजना का किया निरीक्षण, गांव में शुद्ध जल आपूर्ति...

विधायक ने पेयजल योजना का किया निरीक्षण, गांव में शुद्ध जल आपूर्ति से ग्रामीणों में हर्ष


गाजीपुर। विधायक जै किशन शाहू ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खानकाह कलां में निर्मित पेयजल योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजना के अंतर्गत बनाए गए नलकूप, पंप हाउस, राइजिंग मेन, शिरोपरि जलाशय, पाइप लाइन, हाउस कनेक्शन, सोलर सिस्टम और बाउंड्रीवाल-गेट के सभी कार्य पूर्ण पाए गए।

इस योजना के तहत 390 घरों में सोलर सिस्टम से संचालित ऑटोमेटेड विधि द्वारा नियमित रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ग्राम प्रधान हवलदार सिंह यादव ने जानकारी दी कि खानकाह कलां पेयजल योजना से गांव में निरंतर जलापूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल है।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों को शुद्ध जल के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने दैनिक जीवन में शुद्ध जल का ही उपयोग करें। साथ ही, ग्राम पंचायत की एफटीके महिलाओं द्वारा जल की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें पानी पीने योग्य पाया गया।

इस अवसर पर जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता मो. कासिम हाशमी, सहायक अभियंता शशिपाल सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष पांडेय और डीसी-डीपीएमयू राजाराम भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments