HomeUttar Pradeshगाजीपुर: 29 अक्टूबर को ‘नवम आयुर्वेद दिवस’ पर जनपद में जागरूकता कार्यक्रमों...

गाजीपुर: 29 अक्टूबर को ‘नवम आयुर्वेद दिवस’ पर जनपद में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, ‘रन फॉर आयुर्वेद’ का होगा आयोजन

गाजीपुर – जनपद में 29 अक्टूबर 2024 को ‘नवम आयुर्वेद दिवस’ धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें ‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जनपद के स्कूलों और आयुष कॉलेजों के छात्रों और कर्मचारियों के लिए जागरूकता व्याख्यान और संगोष्ठियां आयोजित होंगी। कार्यक्रमों में महिला स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, और स्कूलों में स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न रोगों की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और वृद्धावस्था देखभाल में आयुर्वेद की भूमिका पर जानकारी दी जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में बताया गया कि आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों के बीच चित्रकला, रंगोली, जिंगल, स्लोगन, पोस्टर, लघु वीडियो फिल्म, निबंध, औषधि पौधों की पहचान, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, ‘रन फॉर आयुर्वेद’ का भी आयोजन किया जाएगा, जो राइफल क्लब से शुरू होकर राजकीय सिटी इंटर कॉलेज तक चलेगी। इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments