Monday, June 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeनंदगंज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, ₹2.07 लाख नकदी व...

नंदगंज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, ₹2.07 लाख नकदी व आभूषण बरामद

गाजीपुर। नंदगंज थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं के सफल खुलासे में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹2.07 लाख नकदी तथा लगभग ₹1.45 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पिपरही मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।

पुलिस ने धरवां निवासी 19 वर्षीय आशीष कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹55,210 नकद और दो सोने के लॉकेट बरामद किए। वहीं भगवानपुर कठही निवासी 22 वर्षीय अमन कुमार बिंद के कब्जे से ₹76,760 नकद, एक जोड़ी सोने के टप्स और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद हुई। इसके अलावा किशोहरी निवासी 19 वर्षीय गोलू बिंद के पास से ₹75,150 नकद, तीन जोड़ी चांदी की पायल और चार चांदी के सिक्के बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार बरामदगी थाना नंदगंज में दर्ज चोरी के दो अलग-अलग मुकदमों से संबंधित है। तीनों अभियुक्तों के पास से कुल ₹2,07,120 नकद और करीब ₹1.45 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता को नंदगंज थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button