HomePARDAFHAAS BREAKINGजिला अस्पताल का निरीक्षण कर डीएम ने दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के...

जिला अस्पताल का निरीक्षण कर डीएम ने दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को जिला अस्पताल, एनआरसी सेंटर, ट्रामा सेंटर एवं वन स्टॉप सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनके बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं दिए जा रहे पोषक आहार की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, जांच एवं दवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मरीजों की रिपोर्ट और उपचार की प्रगति के संबंध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की।

डीएम ने निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर और सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि चिकित्सकों द्वारा निर्धारित दवाएं मरीजों को समय से उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी जरूरी दवा की कमी नहीं होनी चाहिए और स्टॉक का नियमित सत्यापन किया जाए।

ट्रामा सेंटर में उन्होंने हैंडओवर प्रक्रिया एवं पिलर निर्माण की जानकारी ली। वहीं वन स्टॉप सेंटर में उपस्थिति, आगंतुक एवं शेल्टर रजिस्टर की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी कर कमियों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments