HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: मुम्बई से लौटे दंपति में हुआ विवाद, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

गाजीपुर: मुम्बई से लौटे दंपति में हुआ विवाद, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी हिरासत में

गाजीपुर। भुड़कुंडा कोतवाली क्षेत्र के कौला जखनियां गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब 23 वर्षीय नंदन राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे अचेत अवस्था में सुबह करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, नंदन की शादी वर्ष 2024 में हरदासपुर खुर्द (थाना दुल्लहपुर) की पूजा राजभर से हुई थी। दोनों शादी के बाद मुंबई में रहकर रोजगार कर रहे थे। शनिवार शाम वे अपने गांव लौटे थे। रात में किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ। इसके बाद रविवार सुबह नंदन की मौत की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलु से जांच में जुटी है। गांव में घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments