Saturday, September 12, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalसेवा और संगठन को मजबूत बनाने पर भाजपा का जोर

सेवा और संगठन को मजबूत बनाने पर भाजपा का जोर

गाजीपुर। भाजपा मनिहारी प्रथम एवं द्वितीय मंडल की मासिक बैठक एवं आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला शनिवार को मनिहारी ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। प्रथम मंडल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह और द्वितीय मंडल की अध्यक्षता रिपुंजय गुप्ता ने की। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई।

नवनियुक्त काशी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित उसकी कार्यसंस्कृति के मूल में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता से जुटना होगा। क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने कहा कि अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। डॉ. विजय यादव ने कहा कि संगठन की शक्ति समर्पित कार्यकर्ता हैं।

इस दौरान भानु प्रताप सिंह, राजेश राजभर और डॉ. विजय यादव का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। दोनों मंडलों के नवनियुक्त सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह और विवेक प्रकाश का भी सम्मान किया गया।

वहीं भाजपा सदर पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक जिला कार्यालय छावनी लाइन में मंडल अध्यक्ष काशी चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर मंथन किया गया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से अभियान को योजनाबद्ध ढंग से सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन उदय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर शशिकान्त शर्मा, विनोद दूबे, कल्पना कुशवाहा, प्रमोद राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button