गाजीपुर। कासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी लक्ष्मण राजभर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को उपनिरीक्षक भाईलाल हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गंगौली गांव स्थित आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लक्ष्मण राजभर पुत्र लालचन्दर राजभर निवासी गंगौली के खिलाफ कासिमाबाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 342/2026 धारा 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2026 में धारा 352/351(3) बीएनएस का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।














