HomePARDAFHAAS BREAKINGराजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा: गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी...

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा: गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी बरामद, अब तक तीन गिरफ्तार

मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज मामले में अब तक तीन हमलावरों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि लापता चल रही राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

17 दिन बाद ढाबे से मिली सोनम
सोनम रघुवंशी को गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे से पुलिस ने 17 दिन बाद बरामद किया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए भेजा और फिर वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है।
हालांकि, सोनम अभी तक पुलिस को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। मेघालय पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और टीम जल्द ही गाजीपुर पहुंच रही है।

मेघालय पुलिस को तीन बड़ी गिरफ्तारियां
राजा रघुवंशी हत्याकांड में तीन हमलावरों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जो कि मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस का ऑपरेशन अभी भी जारी है।

https://x.com/pardaphaas/status/1931912317186240708?s=48&t=fEIQcXRAH8DfYbHleplkRg

हनीमून बना खौफनाक साज़िश का हिस्सा
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 2 जून को दोनों रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए। बाद में राजा का शव एक पहाड़ी खाई में मिला, जबकि सोनम गायब थी।

सोनम रघुवंशी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि राजा के शरीर पर धारदार हथियार से कई हमले किए गए थे। शव को खाई में फेंके जाने की वजह से उसकी हड्डियां भी टूट गई थीं। पुलिस को घटनास्थल से एक नया धारदार हथियार (दाओ) बरामद हुआ है, जिसे विशेष रूप से हत्या के इरादे से खरीदे जाने का संदेह है।

शिलॉन्ग के एसपी विवेक सियेम ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि अब केस की गहराई से जांच की जा रही है। सोनम रघुवंशी की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments