HomeCrimeगाजीपुर में पुलिस का बड़ा वार: 50 सोलर प्लेटों के साथ 4...

गाजीपुर में पुलिस का बड़ा वार: 50 सोलर प्लेटों के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना बरेसर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए टोडरपुर अंडरपास के पास दबिश देकर चार शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जीवन मिशन स्टोर, सैय्यद खानपुर से चोरी हुई 50 सोलर प्लेटें और एक पिकअप वाहन (UP61 T 7952) बरामद किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार पटेल, निक्की, लखन गुप्ता उर्फ हीरालाल और जन्मेजय राय उर्फ गोलू राय के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम आवादान उर्फ बैरान, थाना मोहम्मदाबाद के निवासी हैं। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2), 317(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय व उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खाँ प्रमुख रूप से शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments