HomeCrimeगाजीपुर: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

गाजीपुर: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

(गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के शादियाबाद मोड़ के पास बुधवार शाम लगभग 4 बजे एक ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक यादव उर्फ गुड्डू (उम्र 40 वर्ष), पुत्र रमाशंकर यादव, निवासी ग्राम श्रीगंज, बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नंदगंज-शादियाबाद मोड़ के पास पहुंचे, तभी शादियाबाद की दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक यादव ट्रक के नीचे आ गए और उनका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया।हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments