Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeInternationalसड़क किनारे यूं पराठे बेचती है लड़की, कस्टमर की लगी रहती है...

सड़क किनारे यूं पराठे बेचती है लड़की, कस्टमर की लगी रहती है लाइन, आप भी जानिए कहां लगाती है ठेला?

दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ को कौन नहीं जानता, जिसका नाम चंद्रिका गेरा दीक्षित है। चंद्रिका ने मुंबई के वड़ा पाव को दिल्ली में ठेला लगाकर बेचना शुरू किया और देखते ही देखते वायरल हो गईं। वे अपने वीडियोज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती थीं, जिसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी से भी ऑफर मिल गया। लेकिन चंद्रिका इकलौती ऐसी महिला नहीं हैं, जो खाने की चीजों को बेचकर वायरल हुईं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रोटी वाली लड़की का भी वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये लड़की कभी केले का पराठा बनाती है, तो कभी अंडा पराठा। कई बार ये जूस भी लोगों को बेचती है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पूई रोटी लेडी (PUY ROTI LADY) ने शेयर किया है। पूई थाईलैंड की रहने वाली हैं और वे पराठे का ठेला लगाती हैं। इस बिजनेस में उनका साथ उनकी बहन देती है। वीडियो में नजर आ रही लड़की पूई की बहन है। अनोखे अंदाज में दोनों बहनें लोगों को पराठा परोसती हैं। एक वीडियो में जहां पूई की बहन ने केले के टुकड़े-टुकड़े करके उसे पतले बेले गए पराठे के अंदर डाल दिया और अच्छे से पक जाने के बाद क्रीम लगाकर लोगों को खाने को दिया। तो इस वीडियो में उसी अंदाज में पूई की बहन अंडे को पराठे के अंदर डालती हैं और उसे बड़े सलीके से सजाकर कस्टमर को खाने के लिए देती हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये लड़की आटे की लोई को पतले कागज की तरह बेलती है। ऐसा लगता है जैसे वो रूमानी रोटी बना रही हो। फिर उसे कड़ाही में पड़े तेल के ऊपर बिछा देती है। इसके बाद वो उसके ऊपर अंडा फोड़ती है और अच्छे से पकाती है। पूरी तरह से कुरकुरा हो जाने के बाद उसके ऊपर क्रीम और नमक डालकर कागज में लपेट देती है। इसके बाद वो उसे कस्टमर को खाने के लिए दे देती है। लड़की का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। चंद घंटों के अंदर ही लड़की के इस वीडियो पर 4 लाख 75 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है और खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं।

वीडियो पर कमेंट करते हुए फौद अल शमाली ने लिखा है कि आप रसोइयों की रानी बनने के लायक हैं। वेंकट नाम के शख्स ने कमेंट किया है कि वह बिजनेस टैक्टिस को भलीभांति जानती है। देवन नाम का यूजर इस लड़की की खूबसूरती पर मर मिटा। उसने कमेंट करते हुए लिखा है कि जो हमें सपनों में चाहिए, वो ठेलियों में मिल रही है, बताओ। वहीं, एक महिला ने कमेंट करते हुए लिखा है कि अगर कोई पुरुष खाना बना रहा होता, तो लोग लिखते कि ग्लव्स पहनकर बनाना चाहिए। लेकिन यहां पर कोई ऐसा नहीं कह रहा है, क्योंकि ये एक महिला है। जबकि, फातूम नाम के यूजर ने लिखा है कि बढ़िया। स्वादिष्ट और साफ-सुथरा भी दिख रहा। लेकिन इसे थोड़ा और करीने से सजाया जाए तो बहुत अच्छा लगेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button