HomePARDAPHAAS BREAKINGपिकअप में लदे 10 गोवंश बरामद, तमंचा-कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पिकअप में लदे 10 गोवंश बरामद, तमंचा-कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक पिकअप वाहन से 10 गोवंश बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय पुलिस टीम के साथ रामपुर ईशोपुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन में गोवंश लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अच्छे बिंद (21) पुत्र गुलाब बिंद निवासी कोढ़नियापुर थाना नंदगंज तथा सुनील राम (19) पुत्र प्रभुनाथ राम निवासी फतेउल्लाहपुर थाना नंदगंज के रूप में हुई।
पुलिस ने पिकअप वाहन समेत 10 गोवंश, एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस मामले में खानपुर थाने में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय सहित खानपुर थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments