HomePARDAFHAAS BREAKINGरामलीला व दुर्गा पूजा को लेकर बिरनो थाने में हुई पीस कमेटी...

रामलीला व दुर्गा पूजा को लेकर बिरनो थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक

गाज़ीपुर। बिरनो क्षेत्र में रामलीला और दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को बिरनो थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बिरनो उप निरीक्षक सुनील शुक्ला ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि रामलीला और दुर्गा पूजा का पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाए। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पूजा समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा आयोजन के दौरान किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में बताया गया कि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संदिग्ध गतिविधि या किसी विवाद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने को कहा गया, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।

इस मौके पर सुनील कुशवाहा, सोनू सिंह, राकेश यादव, गुड्डू गुप्ता, नागेंद्र कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments