Wednesday, September 9, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGस्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को जुटने...

स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान

जंगीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर ब्लॉक प्रभारी, जोन प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा और सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान ने किया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव पूरे वाराणसी मंडल का चुनाव है। इसमें गाजीपुर जिले की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने जोन प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों से चुनाव की तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और वाराणसी खंड से पार्टी का परचम लहराने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का भी आह्वान किया।

 

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जंगीपुर के कार्यकर्ता कुशल, क्षमतावान और ऊर्जावान हैं। वर्ष 2012 से लगातार जंगीपुर में पार्टी को मजबूत करने का काम कार्यकर्ताओं ने किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी एमएलसी चुनाव में भी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटकर सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को विजयी बनाकर सदन में भेजने का काम करेंगे।

 

विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता आज से ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। लक्ष्य जंगीपुर को जिले में फिर से प्रथम स्थान पर बनाए रखना है। उन्होंने बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

 

इस अवसर पर दारा यादव, प्यारे लाल यादव, चंद्रशेखर राजभर, मारकंडेय यादव, विंध्याचल यादव, निर्मल सिंह यादव, विजय यादव, शिवराम चौहान, कैलाश यादव, विक्रम सिंह यादव, रामविलास यादव, वीरेंद्र यादव, पारसनाथ यादव, सिकंदर खान, अजय प्रकाश यादव, आनंद खरवार, राधे मुनि यादव, राकेश खरवार, राम प्रकाश यादव, सचिन कुशवाहा, यशवंत कुशवाहा, अशोक राम, कामेश्वर चौहान, शिवमुनि पासी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button