Wednesday, September 9, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalटावर पर चढ़ी 17 वर्षीय किशोरी, शादी की जिद पर मचा हड़कंप

टावर पर चढ़ी 17 वर्षीय किशोरी, शादी की जिद पर मचा हड़कंप

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के खजुआ गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 17 वर्षीय किशोरी निजी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि और कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी किशोरी को समझाने में सफल हुए और उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम कंचन चौहान (17) निवासी उचौरी बताया।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसका गंगौली गांव निवासी लक्ष्मण राजभर नामक युवक से प्रेम संबंध है और वह उससे शादी करना चाहती है। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को मौके पर बुलाया और उसे नाबालिग होने की जानकारी देते हुए समझाया। परिजनों ने भी उसे समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने आवश्यक समझाइश के बाद किशोरी को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान काफी देर तक गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button