HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर की सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची प्रकाशित, राजनीतिक...

गाजीपुर की सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची प्रकाशित, राजनीतिक दलों को दी गई सूचना

गाजीपुर। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में जिला प्रशासन ने जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान स्थलों की सूची प्रकाशित कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के प्रावधानों के तहत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से जनपद की समस्त संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान स्थलों की सूची का प्रकाशन किया है।
प्रकाशित सूची में जनपद के सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान स्थलों को शामिल किया गया है। इनमें 373 जखनियां (अनुसूचित जाति), 374 सैदपुर (अनुसूचित जाति), 375 गाजीपुर, 376 जंगीपुर, 377 जहूराबाद, 378 मोहम्मदाबाद तथा 379 जमानियां विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग से अनुमोदित मतदान स्थलों की सूची जारी की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं मंत्रियों को इस संबंध में सूचना देते हुए सूची प्राप्त करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक दल अपने पार्टी के लेटर पैड पर स्वयं अथवा किसी अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय से आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की सूची प्राप्त कर सकते हैं।
मतदान स्थलों की सूची का प्रकाशन निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे राजनीतिक दलों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित मतदान स्थलों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments