Thursday, September 3, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsभानुप्रताप सिंह बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, राजेश राजभर व डॉ. विजय यादव को...

भानुप्रताप सिंह बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, राजेश राजभर व डॉ. विजय यादव को क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन में गाजीपुर के तीन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया द्वारा घोषित क्षेत्रीय पदाधिकारियों में गाजीपुर जनपद के तीन प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर और डॉ. विजय यादव को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है।

संगठन में लंबे अनुभव का मिला लाभ

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, सदस्यता प्रमुख सहित कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष के रूप में भी लंबे समय तक संगठन का नेतृत्व किया। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं राजेश राजभर भी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जैसे दायित्वों का निर्वहन किया है। उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. विजय यादव को भी अहम दायित्व

डॉ. विजय यादव किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री और प्रदेश कोषाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा विधानसभा प्रभारी के रूप में भी उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाई हैं। अब उन्हें क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताई प्रसन्नता

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने तीनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव, संगठन निष्ठा और सक्रियता से भारतीय जनता पार्टी जिले में और अधिक मजबूत होगी।

इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, दयाशंकर पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button