HomePARDAFHAAS BREAKINGट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव क्षत-विक्षत हालत में मिला

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव क्षत-विक्षत हालत में मिला

गहमर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड के गहमर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास मंगलवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना पोल संख्या 681/8 और 681/10 के बीच शराब भट्ठी के पास हुई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीली जींस और नीली शर्ट पहन रखी थी। उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। जीआरपी ने जांच शुरू कर शव की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments