Tuesday, September 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगैंगलीडर अमित सिंह समेत 10 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

गैंगलीडर अमित सिंह समेत 10 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। गहमर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गैंगलीडर अमित सिंह समेत 10 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य आपस में मिलकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं।

गहमर थाने में गैंगलीडर अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह एवं गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मु0अ0सं0-190/2026 के तहत धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम-1986 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का पंजीकरण पूर्व में किया जा चुका है।

गिरोह के खिलाफ थाना गहमर में दर्ज मु0अ0सं0-276/2025 में विभिन्न धाराओं के तहत पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी को अनुमोदन के लिए भेजा था, जिसे 31 अगस्त 2026 को अनुमोदित किया गया।

पुलिस के अनुसार गैंगलीडर अमित सिंह, अमन सिंह, अंजनी सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ करिया, अमरजीत सिंह, अरविन्द उर्फ भदाकू, कृपेंद्र शंकर सिंह उर्फ नीरज सिंह, लखन उर्फ विकास सिंह, शैलेश कुमार सिंह और सीमा सिंह सभी निवासी गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर हैं। प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button