HomePARDAPHAAS BREAKINGबढ़ते गंगा जलस्तर को लेकर डीएम की अपील, सुरक्षित स्थानों पर जाने...

बढ़ते गंगा जलस्तर को लेकर डीएम की अपील, सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह

गाजीपुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह लोगों के साथ है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोग घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतते हुए ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

डीएम ने विशेष रूप से बच्चों को बाढ़ के पानी से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को बाढ़ के पानी में न जाने दें और न ही नहाने दें। नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में नाव का संचालन न करें। उन्होंने तेज बहाव वाले पानी के पास सेल्फी लेने और तैरने का प्रयास करने से भी लोगों को बचने की सलाह दी।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में लोग तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम के लिए 112, जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष 0548-2224041, तहसील सदर 0548-2221334, सैदपुर 05495-222050, जमानिया 05497-252074, जखनियां 9454417089, 8739057296, मुहम्मदाबाद 05493-242006, कासिमाबाद 05493-252015 और सेवराई 05497-297597 पर संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments