HomeLocalजन्मदिन पर अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति...

जन्मदिन पर अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति मुक्त

जन्मदिन पर अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति मुक्त

गाजीपुर। सपा सांसद अफजाल अंसारी को उनके 73वें जन्मदिन पर बड़ी राहत मिली। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वर्ष 2022 में कुर्क की गई करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति को शुक्रवार को मुक्त कर दिया। मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के माचा और शकरपुर मौजा स्थित संपत्ति पर दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन ने अभिलेखीय एवं स्थलीय प्रक्रिया पूरी की। इसकी आधिकारिक पुष्टि देर शाम करीब आठ बजे हुई।

डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर मोहम्मदाबाद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में माचा और शकरपुर मौजा की संबंधित भूमि को पूर्व की कुर्की कार्रवाई से मुक्त कराया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संपत्ति की सुपुर्दगी अफजाल अंसारी की बेटी नूरिया अंसारी को कर दी गई।

वर्ष 2022 में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क की गई संपत्ति में करीब 24 बीघे यानी 1.370 हेक्टेयर कृषि भूमि और फार्म हाउस शामिल था। प्रशासन ने उस समय इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई थी। अभिलेखों में भूमि अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी तथा बेटियों नुसरत, मारिया और नूरिया अंसारी के नाम दर्ज थी।

अफजाल अंसारी का जन्म 14 अगस्त 1953 को गाजीपुर के यूसुफपुर में हुआ था। जन्मदिन के दिन ही हाईकोर्ट के आदेश पर संपत्ति मुक्त होने से उन्हें प्रशासनिक स्तर पर बड़ी राहत मिली है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments