Saturday, August 1, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGकृषि मंत्री के औचक निरीक्षण में खाद बिक्री में अनियमितता उजागर, स्टॉक...

कृषि मंत्री के औचक निरीक्षण में खाद बिक्री में अनियमितता उजागर, स्टॉक सीज के निर्देश

गाजीपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को गाजीपुर जाते समय सैदपुर में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की गहन जांच की तथा रजिस्टर में दर्ज किसानों के मोबाइल नंबरों पर स्वयं फोन कर खाद की खरीद और कीमत की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान आनंद खाद भंडार पर अनियमितता सामने आई। रजिस्टर में दर्ज खाद के प्रकार और किसानों द्वारा खरीदी गई खाद में अंतर पाया गया। कुछ किसानों ने बताया कि उन्होंने यूरिया 320 रुपये प्रति बोरी की दर से खरीदा, जबकि इसका निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये प्रति बोरी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री ने मौके पर मौजूद संयुक्त कृषि निदेशक शैलेश कुमार और जिला कृषि अधिकारी संदीप यादव को तत्काल दुकान का स्टॉक सीज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिक्री रजिस्टर और स्टॉक की विस्तृत जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद मंत्री ने सैदपुर स्थित सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया और रजिस्टर की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि समिति के सदस्यों के साथ-साथ फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज सभी पात्र किसानों को भी समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए। कृषि मंत्री की इस कार्रवाई से क्षेत्र के खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक सतर्कता बढ़ गई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button