Sunday, July 26, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - 20 शातिर अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर, ढोल-नगाड़े के...

गाजीपुर – 20 शातिर अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर, ढोल-नगाड़े के साथ कराई गई मुनादी

गाजीपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 शातिर अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों को छह माह के लिए जनपद की सीमा से जिलाबदर (तड़ीपार) कर दिया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 2(बी) एवं धारा 3(1) के तहत पारित आदेश के अनुपालन में रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में संबंधित थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों ने नामित अपराधियों के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराई और न्यायालय के आदेश की तामील कराते हुए उन्हें जनपद की सीमा से बाहर किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिलाबदर किए गए सभी अपराधियों को छह माह तक गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।जिलाबदर किए गए लोगों में राजदीप यादव, ज्ञानप्रकाश पांडेय, शुभम राजभर, सलाम कुरैशी, भीम साहनी, विद्यासागर राय, शिवानंद राय, अच्छेलाल बिंद, दीपक बिंद, राकेश, संदीप यादव, ओमप्रकाश यादव, बबलू चौहान, सोनू यादव, रविंद्र यादव, संजय यादव, विनीत राय, आकाश राय और तारकेश्वर राय उर्फ टुन्नू राय सहित कुल 20 अपराधी शामिल हैं

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button