गाजीपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गहमर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को प्रदीप कुमार (सोशल मीडिया पर अनिल कुमार नाम) पुत्र स्व. अभिमन्यु राम, निवासी खुदरा पथरा, थाना गहमर ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा को तालाब में दर्शाते हुए एक चित्र पोस्ट किया और धार्मिक आस्था एवं विश्वास को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पोस्ट सामने आने के बाद लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत पुलिस को मिली।
मामले में गहमर थाने में मु0अ0सं0 197/2026 के तहत धारा 299 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार (28) को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ गहमर और चंदौली के कंद्वा थाने में आर्म्स एक्ट, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट और लूट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कामाख्या चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव शामिल रहे।














