गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान दो युवकों को करीब 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.90 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता हमराह पुलिसकर्मियों के साथ नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले दो युवकों की तलाशी ली गई। उनके पास से 10 पैकेट में कुल 10.092 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा होंडा एसपी मोटरसाइकिल संख्या UP61 BL 9633 भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद दानिश पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी वार्ड नंबर 25 जमालपुर युसूफपुर, थाना मुहम्मदाबाद और फैजान अहमद पुत्र मुस्तफा, निवासी बालापुर, थाना मुहम्मदाबाद के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 676/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता समेत कोतवाली पुलिसकर्मी शामिल रहे।














