HomeCrimeपॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना जमानियां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 09 जून 2026 को उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पवन चौधरी (20 वर्ष) को गंगा पुल तिराहा से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त पवन चौधरी पुत्र लक्ष्मण चौधरी, निवासी ग्राम माहेपुर थाना करंडा, जनपद गाजीपुर का रहने वाला है। वह थाना जमानियां में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 151/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को जमानियां पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments