Sunday, June 7, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGदर्दनाक हादसा: देवरानी-जेठानी और मासूम बच्ची की मौत

दर्दनाक हादसा: देवरानी-जेठानी और मासूम बच्ची की मौत

गाज़ीपुर – सैदपुर नगर से बहरियाबाद जाने वाली सड़क पर शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक और उसकी एक वर्षीय पुत्री घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैदपुर में चल रहा है।

मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक गिरि अपनी पत्नी काजल गिरि, दो माह की पुत्री शेजल, एक वर्षीय पुत्री श्रेया और भाभी रितु देवी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। परिवार आजमगढ़ में बीमार सास का हालचाल जानने गया था। शरीफपुर अंडरपास के पास पीछे से आ रही यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सभी सड़क पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक वाहन रोकने के बजाय आगे बढ़ाने लगा, जिससे काजल गिरि और रितु देवी बस की चपेट में आ गईं। काजल की गोद में मौजूद दो माह की शिशु शेजल की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रतीक गिरि और उनकी एक वर्षीय पुत्री श्रेया घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस का पीछा कर उसे कोतवाली क्षेत्र में रोक लिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। निःसंतान रितु देवी की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button