Monday, June 1, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGबिरनो पुलिस को बड़ी सफलता: 700 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर...

बिरनो पुलिस को बड़ी सफलता: 700 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये

गाज़ीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र में पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन स्थित गन्नापुर प्राथमिक विद्यालय के समीप मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि गन्नापुर प्राइमरी पाठशाला के पास एक मोटरसाइकिल पर दो युवक काफी देर से खड़े हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंद्रजीत विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा निवासी अरशदपुर थाना जंगीपुर तथा अरशद जमाल उर्फ मेराज पुत्र गुल मोहम्मद निवासी जंगीपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की रात भी बिरनो थाना क्षेत्र के मीरपुर पुलिया के पास पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 300 ग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई गई थी। उस मामले में किशन विश्वकर्मा, शुभम कुमार ठठेरा, मंजीत यादव, रविकांत कुमार, अमन यादव उर्फ मलाई और मनीष कुमार छोटू को गिरफ्तार किया गया था।

लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वहीं, पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button