Sunday, May 24, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeखड़ी मछली लदी पिकअप में ट्रक की जोरदार टक्कर, पांच घायल

खड़ी मछली लदी पिकअप में ट्रक की जोरदार टक्कर, पांच घायल

गाज़ीपुर – रेवतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौली गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी मछली लदी पिकअप में पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछली से लदी पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी और व्यापारी वाहन से मछलियां उतार रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फंस गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल पिकअप चालक लालू यादव निवासी नगदिलपुर ने बताया कि वह मछली लेकर व्यापारियों को देने आए थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी।

सूचना पर पहुंची रेवतीपुर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button