HomeLocalजालान्स मेगा स्टोर में चोरी का प्रयास, युवक गिरफ्तार

जालान्स मेगा स्टोर में चोरी का प्रयास, युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। शहर के जालान्स मेगा स्टोर में चोरी करने का प्रयास करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राहक बनकर स्टोर में पहुंचा और स्टोर बंद होने के बाद भी अंदर ही छिपा रहा। उसने कैश काउंटर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका।

 

पुलिस के मुताबिक घटना 20 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:54 बजे की है। राम यादव ग्राहक के रूप में जालान्स मेगा स्टोर में आया और स्टोर के अंदर जाकर छिप गया। शाम को स्टोर बंद होने के बाद भी वह बाहर नहीं निकला और न ही कोई आवाज दी। अगले दिन 21 सितंबर की सुबह करीब 9:34 बजे मॉल और स्टोर खुलने पर कैश काउंटर का ताला टूटा मिला। छानबीन के दौरान जानकारी हुई कि अंदर छिपे युवक ने कैश काउंटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया था।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राम यादव (21) पुत्र रामध्यान यादव, निवासी दुर्गेशी तवकलपुर, थाना मरदह, गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 0713/2026 में धारा 305(ए), 62 तथा बढ़ोत्तरी धारा 331(4) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह मय हमराह शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments